एसडीएम ने स्कूल के नाम दर्ज एक एकड़ भूमि से कब्जा हटवाया।

 

अजय कुमार मिश्र ब्यूरो चीफ कुशीनगर।

 

कुशीनगर:- शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हाटा वरुण कुमार पाण्डेय व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाटा अजय कुमार सिंह के निर्देशन में राजस्व टीम द्वारा राजस्व ग्राम ढाढाबुजुर्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाया। वार्ड नं 13 स्वामी विवेकानन्द नगर में स्थित एक एकड़ भूमि जो अभिलेख में प्राइमरी स्कूल के नाम से दर्ज है।अवैध अतिक्रमण हटवाने के बाद नगर पालिका परिषद को सौंपा गया। इस दौरान राजस्व टीम में लेखपाल संजीवन मिश्रा, रमेंद्र तिवारी सहित नपा कर्मी योगेंद्र मणि अजय राव सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *