विधिक साक्षरता शिविर में सचिव द्वारा उपस्थित बन्दियों से उनके पास अधिवक्ता की उपलब्धता के विषय में की चर्चा।

विधिक साक्षरता शिविर में सचिव द्वारा उपस्थित बन्दियों से उनके पास अधिवक्ता की उपलब्धता के विषय में की चर्चा।

ब्यूरो गोंडा नदीम अहमद

गोंडा:- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार 4 फरवरी 2023 को जिला कारागार गोण्डा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन नितिन श्रीवास्तव, अपर जिला जज एफटीसी-द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की अध्यक्षता में किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में सचिव द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध विचाराधीन बन्दियों के रिहाई के बावत जानकारी देते हुए बताया गया कि विचाराधीन बन्दियों के अधिकारों की बात प्रत्येक स्तर पर होती रही है। उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा समय पर विचाराधीन बंदियों को जमानत पर रिहा किये जाने के लिए दिशा-निर्देश दिये जाते हैं। यदि जमानत की शर्तों जमानतदारों के अभाव में विचाराधीन बन्दी रिहा नहीं हो पा रहे हैं तो ऐसे बन्दियों से उनके परिजन अथवा अन्य सम्बन्धियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें जमानत लेने की जानकारी दी गयी। विधिक साक्षरता शिविर में सचिव द्वारा उपस्थित बन्दियों से उनके पास अधिवक्ता की उपलब्धता के विषय में चर्चा की गयी तथा बताया गया कि जिला कारागार में निरूद्ध ऐसा बन्दी जिनके पास उनके वाद की पैरवी करने हेतु कोई अधिवक्ता नही है, तो वे अपना प्रार्थना पत्र डिप्टी जेलर कारागार गोण्डा के माध्यम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा को प्रेषित करावें तत्पश्चात उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उनके वाद की निःशुल्क पैरवी हेतु न्यायमित्र पैनल अधिवक्ता की नियुक्ति की जायेगी। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकर गोण्डा द्वारा महिला बन्दियों से उनके खान-पान रहन-सहन वस्त्र इत्यादि के सन्दर्भ में भी पूछताछ की गयी तथा कारागार में रह रही 2 महिला बन्दियों के बच्चों के टीकाकरण हेतु टीका कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही जिला कारागार के पाकशाला में बन रहे रात्रिकालीन भोजन का भी निरीक्षण किया गया इसके साथ भण्डार गृह का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें पैकेट दाल, चीनी के बोरे, फॉरच्यून सोया ऑयल तथा गोल्डी के मसाले पाये गयेे इस अवसर पर जिला कारागार के जेलर शिव प्रताप मिश्र, डिप्टी जेलर शैलेन्द्र त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ लिपिक कन्हैया लाल तिवारी आदि अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *