पॉश सोसाइटी का सिक्योरिटी सुपरवाइजर निकला चोर।

पॉश सोसाइटी का सिक्योरिटी सुपरवाइजर निकला चोर।

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- अगर आप भी अपनी दुकान-मकान के लिए सुरक्षाकर्मियों पर भरोसा करते हो तो सावधान हो जाओ। इस दिनों सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ही चोरों की टोली बना रहे हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर को गुड़गांव पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कहने को तो यह आरोपी शहर की एक पॉश सोसाइटी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर है, लेकिन इसने योजना के तहत एक मोबाइल शॉप पर लाखों रुपए के मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को सूचना के आधार पर सेक्टर-57 से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।पुलिस गिरफ्त में आया झुनझुनी राजस्थान के रहने वाले दीपक उर्फ संदीप जो दिन में तो पॉश सोसाइटी मेंगोलियाज में वर्षों से बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर काम कर रहा था, लेकिन रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में इसने एक मोबाइल शॉप पर ही चोरी कर ली। आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह वारदात से पहले कई दिनों तक इस शॉप में जाता रहा और इस दुकान में लूपहोल ढूंढता था। इस दौरान उसे छत से एक रास्ते का पता लगा जिसके जरिए उसने वारदात को 16 नवंबर की रात को अंजाम दे दिया। आरोपी को पुलिस ने सेक्टर-57 से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी चोरी किए गए मोबाइल व सामान को बेचकर रुपए कमाना चाहता था। प्रारंभिक जांच में आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। एसीपी वरुण दहिया ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को पॉश सोसाइटी में किस तरह से तैनात किया गया था। इसके साथ और कौन साथी वारदात में शामिल हैं। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *