कटेरा में टावर बन गया है शोपीस

अरविंद आर्य
झांसी:-नगर पंचायत कटेरा के कस्बा में बस स्टैंड के पास एक टावर लगा हुआ है।जिसका नेटबैंर्क आए दिन गुल रहता है। जो टावर लगा हुआ उस पर कई कंपनियों के जाल बिछा हुये है। जैसे की एयरटेल रिलायंसजिओ आइडिया वोडाफोन इतने नेटवर्क फैले हुए हैं। इसके कारण नेटवर्क में आए दिन समस्या आती है और डाटा में भी नहीं चलता है। स्लो स्लो स्पीड आती है कस्बा कटेरा में 5g लांच नाम के लिए लगा हुआ है और 5g होने के कारण 3g 4g का नेटवर्क और डाटा नहीं चलता है। इससे कटेरा कस्बा के लोगों में आक्रोश दिखने को मिला है। भाजपा नगर अध्यक्ष राम भरोसी सोनी ने कहा है की हमारी मांगे पूरी नहीं की गई है। तो एसडीएम मऊरानीपुर को ज्ञापन देंगे। उनके साथ कस्बा के कुछ लोग राजेंद्र जैन, धनीराम डबरया नगर पंचायत अध्यक्ष, महेश कटारिया पूर्व अध्यक्ष, हुकुमचंद दिनकर पूर्व अध्यक्ष, राजाराम कुशवाहा कांग्रेस अध्यक्ष, संतोष अहिरवार, रामकुमार अहिरवार, पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक कुमार जैन, जयप्रकाश तिवारी, जग्गी निखारा ,अखिलेश नामदेव, जमुना यादव, सौरभ जैन, अरविंद साहू, आदित्य साहू, मानू साहू, राहुल गुप्ता, मुखिया साहू, डॉ ० सोहेल खान, परवेज खान मौजूद रहे।
