सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

आशुतोष द्विवेदी।

 

लखनऊ:- सोशल मीडिया पर कल हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो थाना ठाकुरगंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। हर्ष फायरिंग करने वाले युवक का नाम हिमांशु सिंह है जो कि राधा ग्राम का रहने वाला हैं। हर्ष फायरिंग के जरिए क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले मनबढ़ युवक हिमांशु सिंह पर पुलिस कार्यवाही कर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा वायरल वीडियो चार साल पुराना है। कल ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वही दूसरी तरफ कल रात हिमांशु सिंह और शरद कुमार, सनी वर्मा के बीच लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने हिमांशु सिंह और शरद कुमार दोनों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया था। इसी झगड़े में एक और नाम सामने आया था जो की सनी वर्मा का हैं। सनी वर्मा का आरोप है कि हिमांशु सिंह ने रात में शरद कुमार से मारपीट की और जब मैं बीच-बचाव करने लगा तो मुझे भी मारा और मेरे घर के अंदर घुस कर मेरी मां से गाली गलौज की। एसीपी चौक ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमांशु सिंह और शरद कुमार ने दारू के नशे में आपस में लड़ाई झगड़ा किया था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया है और दोनों का शांतिभंग में चालान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *