ग्राम प्रधान ने घर घर जाकर एकत्र की मुट्ठी भर मिट्टी अक्षत भर चावल

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- संगे कछू नई जाने, जो तन जई माटी में मिल जाने जी, बिल्कुल सही समझ रहे आप। मुल्क के वास्तविक बजूद को सबसे पहले दौर में समझने का जिन्हे श्रेय दिया जाता है वह हमारी इसी मिट्टी की गरिमा और ईमान के खातिर हंसते हंसते हुए फांसी पर झूल गए और जिनसे फिर हमारा वजूद टिका हुआ है। तभी से हम ये कह सकते है कि *रत्न गर्भे बसुंधरा* यानि हमारी धरती की इस पवित्र माटी लाखो बीर, योद्धाओं को जन्म देती हैं। जो इस माटी की आन बान और शान के लिए अपनी जान की कोई परवाह नहीं करते।

इसी क्रम में इस भारत माता के विराट धरती स्वरूप अंग की मिट्टी को सम्मान देने का काम बुंदेलखंड के झांसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी सिंहपुरा प्रधान श्रीमती रजनी आर्य द्वारा किया जा रहा है। जो आज घर घर जाकर इस भारत की मिट्टी और चावल को एकत्र कर रही है।
गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकार की पहल *मेरी माटी मेरा देश* कार्यक्रम को देवरी सिंहपुरा में उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि जमुना प्रसाद मथनियाँ, धर्मेंद्र आर्य, भागचंद साहू बीडीसी, हरचरण बीडीसी, हरिओम मेंबर, रजनीश मेंबर, राजकुमार मेंबर, अमरदीप, अनिल कुमार, बालकिशन, खुमान, भागचंद कुशवाहा, हरगोविंद, मनीष आर्य, राधे लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *