पुलिस चौकी में संपन्न हुई शादी, विवाह समारोह के साक्षी बने पुलिस जवान

अनुज श्रोत्रिय

शिवगंज चौकी में प्रभारी पूनम वर्मा ने अपने स्टाफ के साथ शिकायतकर्ता का कराया विवाह समारोह संपन्न, विवाह समारोह के साक्षी बने पुलिस जवान

जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिवगंज निवासी कामनी पुत्री पप्पू रैकवार ने पुलिस चौकी शिवगंज में विगत दिवस शिकायत की थी कि ओमप्रकाश उर्फ कल्लू निवासी बगवारी थाना कटेरा के द्वारा उसके साथ शादी करने से मना किया गया है। तो वही आज ओमप्रकाश उर्फ कल्लू एवं कामनी के बीच आपसी सामंजस्य के चलते समझौता हुआ। जिसमें दोनों परिवारों की सहमति के द्वारा परिणय सूत्र में बांधने का निर्णय लिया गया। जिसको लेकर शिवगंज चौकी प्रभारी पूनम वर्मा एवं पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में पुलिस चौकी में बने मंदिर परिसर में ओमप्रकाश उम्र 22 वर्ष और कामिनी उम्र 22 वर्ष की शादी संपन्न कराई गई। विवाह समारोह में मौजूद शिवगंज चौकी प्रभारी पूनम वर्मा, संजीव, खुशबू, कंचन, मनीषा, गौरी एवं अन्य पुलिस के द्वारा नव दंपत्ति को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *