स्कूल पढ़ाने के लिए निकला युवक लौट कर नहीं आया, परिजनों का बुरा हाल।

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो (झांसी)

 

घर से स्कूल के लिए निकला एक युवक पिछले 24 घंटे के अधिक समय से लौट कर घर नहीं आया। तो वही परेशान माता पिता और अन्य परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक धीरज सिरोठिया पुत्र सत्यनारायण सिरोठिया निवासी नझाई बाजार रानीपुर थाना मऊरानीपुर जिला झांसी कल दिनांक 1 फरवरी को सुबह 10 बजे जतारा मध्य प्रदेश एक गांव में स्थित स्कूल में पढ़ाने के लिए निकला था। लेकिन समय अनुसार लौट कर घर पर नहीं पहुंचा। तो वहीं परिजनों ने मोबाइल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाही। तो धीरज का मोबाइल बंद आ रहा है। इसके साथ ही पूरी रात गुजर जाने के बावजूद भी धीरज लौट का घर नहीं आया। तो वहीं परिजनों एवं माता पिता के द्वारा मामले से परिचितों और रिश्तेदारों एवं पुलिस को अवगत कराया गया। तो वहीं परिजनों के द्वारा लापता हुए धीरज की खोज की जा रही है। उक्त संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर कृपया 9935389419 पर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *