पुरुषोत्तम मास में भगवान की आराधना करने का होता है विशेष महत्व भोलेनाथ करते हैं कष्टों को दूर

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- मऊरानीपुर तहसील के ग्राम देवरीघाट में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, शिवार्चन एवं महामृत्युंजय आदि का धार्मिक आयोजन पुरुषोत्तम मास की चतुर्थी से शुभारंभ हुआ। जिसमें पंडित रामेश्वरप्रसाद शास्त्री चौका ने कहा कि सावन महीने के साथ साथ चल रहे पुरुषोत्तम मास जो प्रत्येक तीन वर्ष बाद आता है। जिसमें जो भी भक्त शिव की आराधना करता है वह भवसागर से पार हो जाता है। पुरुषोत्तम मास के महत्व के बारे में कहा कि जो भी शिवभक्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण, शिर्वाचन तथा महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान सावन के महीने में कराता है तो उसके सारे कष्ट भोलेनाथ दूर कर देते है। धार्मिक आयोजन में पंडित रामेश्वरप्रसाद शास्त्री, पंडित कमलेश कुमार बादल, लक्ष्मन सिंह, यजमान संगीता बहादुर सिंह, हरपाल सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *