पुलिस स्मृति दिवस पर 21 अक्टूबर को मार्ग रहेंगे डायवर्जन।
जीत नारायण
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दे की आज दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 6:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकता अनुसार निम्न प्रकार डायवर्सन किया जाएगा जिसमें निशांत गंज से आईटी चौराहे की ओर जाने वाला यातायात इंदिरा ओवर ब्रिज ढाल से सीधा नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात तिराहे से बाये न्यू हैदराबाद निशांत गंज पुलिस लाइन के पीछे से एनसीसी कार्यालय बन्दा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा ऐसे ही छानी लाल चौराहा से सेंट्रल बैंक किराए की ओर जाने वाला यातायात सेंट्रल बैंक तराई से पुलिस लाइन यातायात गेट नंबर 5 आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सेंट्रल बैंक किराए से बाये इंदिरा ओवर ब्रिज तरह से सीधे निशातगंज या दाहिने न्यू हैदराबाद निशातगंज से एनसीसी कार्यालय बन्दा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा
वही अयोध्या रोड जीटी की ओर जाने वाले कमर्शियल वाहन बादशाह नगर चौराहे से निशातगंज आईटी रोड चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे बल्कि यह वहां बादशाह नगर चौराहे से ओवर ब्रिज होते हुए पेपर मिल तिराहा और सुशील स्मृति वाटिका से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे इसी प्रकार सुभासगंज हनुमान सेतु डालीगंज पुल से आने वाला यातायात आईटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नंबर 5 अयोध्या रोड निशातगंज की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात आईटी 84 सीधे या बाये निराला नगर विवेकानंद ओवर ब्रिज कपूरथला छननी लाल चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा तथा आपको बता दे नो पार्किंग जॉन आईटी चौराहा से गेट नंबर 5 पुलिस अस्पताल सेंट्रल बैंक तिराहे तक सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं खड़े हो सकेंगे इस डायवर्जेंट के दौरान चिकित्सीय वाहन एंबुलेंस को तथा शव वाहन और स्कूल वाहन को अनुमति रहेगी ट्रैफिक कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
