गैस कटर से एटीएम काटकर निकाले बीस लाख, लगाई आग।

गैस कटर से एटीएम काटकर निकाले बीस लाख, लगाई आग।

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- खेडक़ी दौला इलाके में शुक्रवार की अलसुबह चोरों द्वारा गैस कटर से एटीएम काटकर 20 लाख 50 हजार रुपये निकालकर फरार होने का मामला सामने आया है। चोर दिल्ली नंबर की लग्जरी टोयोटा गाड़ी में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर आग लगाकर फरार हो गए। ये पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

दरअसल, दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के किनारे खेडक़ी दौला में एसबीआई बैंक का एटीएम बूथ है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली नंबर की एक टोयोटा कोरोला कार आती है जिसकी डिग्गी में गैस कटर मशीन रखी हुई है। कार एटीएम के पास आकर रुकती है कार से दो लोग उतरते हैं और एटीएम में जाकर गैस कटर की मदद से मशीन को काटना शुरु कर देते हैं। कुछ ही मिनटों में चोरों ने एटीएम मशीन को काट लिया और उसके अंदर मौजूद पैसों को मुट्ठी में भरकर कार की डिग्गी में डालना शुरु कर दिया।

जब सारे पैसे बाहर नहीं निकाल पाए तो एटीएम की जैकेट को ही कार में डालकर चोर बड़ी आसानी से फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं जब ये चोर अपनी इस वारदात को अंजाम दे रहे थे तो उस दौरान एटीएम के बाहर से दर्जनों लोग गुजरे, कई गाडय़िां गुजरी लेकिन किसी ने भी इन चोरों को नहीं देखा। जब एक पैदल जाते हुए व्यक्ति ने चोरों से पूछना चाहा तो चोरो ने उसे धमकाकर यहां से भगा दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद इन चोरों ने एटीएम बूथ और मशीन को आग लगा दी। जब एटीएम में लगी आग के बारे में जमीन मालिक को पता चला तो वो मौके पर आए दमकल विभाग को बुलाकर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और जांच में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *