बैंक के सामने से खड़ी बाइक को चोरों ने उड़ाया, जांच में जुटीं पुलिस
बैंक के सामने से खड़ी बाइक को चोरों ने उड़ाया, जांच में जुटीं पुलिस
आनन्दनगर फरेंदा कस्बे के पीएनबी बैंक के सामने एक बाइक को चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाया। बताया जाता है कि नित्यानंद द्विवेदी पुत्र शैलेंद्र द्विवेदी ग्राम डड़वार खुर्द निवासी किसी काम से फरेंदा कस्बे में स्थित पीएनबी बैंक पर मंगलवार को आये थें और अपनी बाइक को दिन में 3:30 बजे हीरो स्प्लेंडर प्लस यूपी 56 एस 6825 खड़ी करके बैंक में चले गए कुछ देर आने के बाद मोटरसाइकिल गायब मिली घटी घटना की जानकारी पीड़ित नित्यानंद द्विवेदी ने फरेंदा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर प्राप्त होने के बाद फरेंन्दा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
