उत्तर प्रदेश पुलिस का एक चेहरा यह भी……

अनुज श्रोत्रिय
झांसी – पति से परेशान महिला बच्चों सहित पुलिस से मामले की शिकायत करने पहुंची। तो महिला ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके साथ ही बताया कि उसने 2 दिन से कुछ खाया पिया नहीं है। उसका बच्चा भी भूख से बिलख रहा है। तो वहीं पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए भूख से बिलख रहे बच्चे और उसकी मां को भोजन कराकर उन्हें आत्म संतुष्ट किया।
जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी क्षेत्र रानीपुर के गांव में रहने वाली महिला ने अपने बच्चे के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा को अवगत कराया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है साथ ही पति पर और भी कई आरोप महिला के द्वारा लगाए गए। साथ ही महिला ने बताया कि वह 2 दिन से भूखी है। उसके पेट में अन्न का एक दाना भी नहीं गया। महिला की बात सुनकर चौकी प्रभारी ने मानवता दिखाते हुए भूख से बिलख रहे बच्चे और उसकी मां को भोजन करा कर इंसानियत की मिसाल पेश की। इस दौरान चौकी में मौजूद सिपाही धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार एवं शशि भूषण राजावत ने महिला और बच्चे को भोजन कराया। इसके साथ ही फरियाद लेकर आई महिला की समस्या का समाधान भी पुलिस के द्वारा किया गया।
