जालसाजों को फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन गिरफ्तार

जालसाजों को फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन गिरफ्तार

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- साइबर थाना साउथ पुलिस टीम ने जालसाजों को फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 6 मोबाइल फोन, 6 डैबिट कार्ड, 38 सिम कार्ड और दस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

साइबर क्राइम के मामले में कार्रवाई करते हुए डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व एसीपी साइबर क्राइम विपिन अहलावत की देखरेख में साइबर थाना साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर शाहिद अहमद की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम ने तीन आरोपियों को सोहना रोड, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नूंह के जमालगढ़ निवासी इरशाद, नूंह के लफूरी निवासी शाहरुख खान व सैफ के रूप में हुई।

👉 सोशल मीडिया पर नौकरी दिलवाने के नाम पर करते ठगी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर नौकरी दिलवाने के विज्ञापन पोस्ट करते है। जब कोई व्यक्ति नौकरी के नाम पर इनसे संपर्क करता है, तो ये उन्हें नौकरी दिलाने से पहले उन लोगों के दस्तावेज लेकर उनका बैंक में खाता खुलवाते है। उन बैंक खातों का एक्सेस,सभी दस्तावेज अपने पास रख लेते थे। उस बैंक खातों को उपरोक्त आरोपी अपने अन्य साथियों को दे देते। ठगी के रुपयो को खुलवाएं गए खातों में ट्रांसफर करवाते है।

👉डीसीपी का कहना

डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन कहा कि बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जालसाज सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर लोगों को लुभावने पोस्ट डालते है। ऐसे में ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *