यातायात जागरूकता अभियान के तहत चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय ने किया जागरूक
यातायात जागरूकता अभियान के तहत चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय ने किया जागरूक
घनश्याम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
महाराजगंज शिकारपुर यातायात जागरूकता अभियान के तहत चौकी इंचार्ज ने किया लोगों को जागरूक सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है सड़क पर ब्लैक स्पॉट ओवरस्पीडिंग जैसे एक्सीडेंट के कई प्रमुख कारण है वाहन चलाते समय सावधानी बरतना अत्यंत जरूरी है वाहन चालकों से अपील किए की हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना ना भूलें इसका प्रयोग जरूर करें चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय ने कहा कि करोना के समय जितनी सावधानियां बरती आप लोगों ने अगर उसका एक हिस्सा भी सड़क दुर्घटना के संदर्भ में बरते तो सड़क दुर्घटना के कारण होने वाली अधिकांश मौतों को आसानी से टाला जा सकता है
दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नजदीकी चिकित्सा केंद्र अस्पताल पहुंचाने से अधिकांश मौतों को होने से रोक सकते हैं इसी क्रम में वाहनों को चेक करते समय दो पहिया वाहन चालकों को समझाते हुए उनको हेलमेट पहनाने का कार्य चौकी इंचार्ज ने किया इस अभियान को सफल बनाने में चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय हेड कांस्टेबल संगम पांडे हेड कांस्टेबल विशाल यादव कांस्टेबल शुभम मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे
