स्वच्छता प्रहरियों का हुआ प्रशिक्षण।
दामोदर उपाध्याय ब्यूरो चीफ।
गोरखपुर:- स्वस्थ इंडिया के अंतर्गत डायरिया नेटजीरो एवं हार्पिक सेफर टॉयलेट फॉर आल का सफल संचालन किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल की स्वयंसेवी महिलाओं को स्वच्छता प्रहरी के रूप में तैयार करने हेतु प्रशिक्षित लीड स्वच्छता प्रहरी के माध्यम से चयनित अलग अलग 10 से 15 गांव की महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। दस्त प्रबंधन हेतु डब्लूएचओ O7 सूत्र के बारे में महिलाओ को विस्तारपूर्वक प्रशक्षित किया गया। लीड महिला प्रशिक्षक ने विभिन्न गतिविधियों को करते हुवे लोगों का अभिमुखीकरण किया। स्पंज के माध्यम से बच्चो में होने वाले निर्जलीकरण को समझाया गया और हाथ धोने के सात चरणों को भी रोचक तरीके से सिखाया गया। सभी 7 बिंदुओं पर अलग-अलग गतिविधियां की गई। सभी महिलाओं ने स्वच्छता संकल्प प्रपत्र पर सामूहिक हस्ताक्षर किया और स्वच्छता के संकल्प को भी धारित किया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी को ग्राम प्रधान के हाथो प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र देते हुवे उत्साहित किया गया। प्रशिक्षण का समापन वहा उपस्थित परियोजना जिला समन्वयक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और स्वयं सेवी उपस्थित रहे।
