विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेकर यूनिवर्सिटी में किया वृक्षारोपण।

 

 

प्रीती कश्यप।

लखनऊ:- 3 दिसंबर 2022 को प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ के परिसर में मियावाकी विधि से वृक्षारोपण एवं गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 संजय सिंह, कुलपति, बी0बी0ए0यू0, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डा0 रवि कुमार सिंह, विशेष अतिथि प्रो0 नवीन कुमार अरोरा, प्रो0 वेंकटेश दत्ता, प्रो0 दीपा हंसराज द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य अतिथि सहित दिव्यांगजन सम्मिलित रहे। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम बी0बी0ए0यू0 के परिसर में डी0एफ0ओ0, लखनऊ के कुशल निर्देशन में मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथिगण एवं दिव्यांगजन द्वारा मियावाकी विधि से वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया, जिसमें जामुन, अर्जुन, आम, बेल, नीम, शरीफा आदि का रोपण किया गया त्पश्चात् एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ के परिसर में मियावाकी विधि से वृक्षारोपण एवं गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 संजय सिंह, कुलपति, बी0बी0ए0यू0, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डा0 रवि कुमार सिंह, विशेष अतिथि प्रो0 नवीन कुमार अरोरा, प्रो0 वेंकटेश दत्ता, प्रो0 दीपा हंसराज द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य अतिथि सहित दिव्यांगजन सम्मिलित रहे। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम बी0बी0ए0यू0 के परिसर में डी0एफ0ओ0, लखनऊ के कुशल निर्देशन में मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथिगण एवं दिव्यांगजन द्वारा मियावाकी विधि से वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया, जिसमें जामुन, अर्जुन, आम, बेल, नीम, शरीफा आदि का रोपण किया गया तत्पश्चात् एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों को महावीर, सहायक वन संरक्षक द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए प्रो0 दीपा हंसराज द्विवेदी, प्रो0 वेंकटेश दत्ता, प्रो0 नवीन अरोरा द्वारा अपने-अपने व्याख्यान द्वारा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन में वृक्षों के उपयोगिता को बताते हुए पर्यावरण को कैसे प्रदूषण मुक्त किया जाये इस संबंध में विस्तार से बताया गया। डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में मियावाकी विधि से वृक्षारोपण की पूर्ण जानकारी बताते हुए जनपद लखनऊ में कई स्थलों पर मियावाकी विधि से कराये गये वृक्षारोपण की जानकारी दी तथा बताया कि जनपद में जिन स्थलों पर मियावाकी विधि से वृक्षारोपण किया गया है, वह स्थल एक घने जंगल के रूप में विकसित हो रहे हैं तथा वहां की परिवेशीय वायु गुणता मानव अनुकूल होने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन का अवशोषण भी हो रहा है। मुख्य अतिथि प्रो0 संजय सिंह, कुलपति, बी0बी0ए0यू0 द्वारा अपने सम्बोधन में पेड़ पौधों से मानव जैसा व्यवहार करना चाहिए, उनको काटना नहीं चाहिए, उनके द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि बी0बी0ए0यू0 के परिसर में जिस स्थल पर मियावाकी विधि से वृक्षारोपण किया गया है वह बंजर भूमि थी जो वर्तमान में उपजाऊ भूमि के रूप में परिवर्तित हो रही है। लखनऊ शहर में मियावाकी विधि से किये गये वृक्षारोपण छोटे-छोटे जंगल का रूप लेंगे व शुद्ध वातावरण मिलने के साथ ही कार्बन का अवशोषण भी कर लेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ ने बताया कि महावीर, सहायक वन संरक्षक द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को मोमेंटो भेंट किया गया तथा कार्यक्रम में सम्मिलित दिव्यांगजन को वृक्षारोपण किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी, सरोजनीनगर शौकत उल्ला खॉ द्वारा किया गया तथा अवध प्रभाग, लखनऊ के आर0एन0 गुप्ता, उप प्रभागीय वनाधिकारी, मोहनलालगंज, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, बृज मोहन व अभिषेक सिंह सहित रेंज के अन्य कर्मी भी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *