शादी का झांसा देकर युवती का जबरन गर्भपात कराने की कोशिश।

शादी का झांसा देकर युवती का जबरन गर्भपात कराने की कोशिश।

नदीम अहमद ब्यूरो गोंडा की रिपोर्ट।

गोंडा:- एसपी आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए गोंडा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अभियुक्त कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता को शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाकर प्रेगनेंट होने पर गर्भपात कराने के सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली नगर में एफ आई आर पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी कांस्टेबल शिवम मिश्रा मय टीम के शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *