गैंगेस्टर एक्ट के दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित गैगेस्टर एक्ट में फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को दिए थे। जिसके क्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आज थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट में दो फरार अभियुक्त विरेंन्द्र कुमार निवासी कुड़वासीन व बृजेश सिंह निवासी मल्हीपुर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्तगण थाना कोतवाली मनकापुर में गैंगेस्टर एक्ट में फरार थे। अभियुक्तगण के विरूद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारकर्ता टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार मय टीम थाना कोतवाली मनकापुर, जनपद गोण्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *