जानलेवा हमला करने के दो आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)
गोंडा:-एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों को निर्देश दिए उसी निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर बन्दरहा मोड के पास से जानलेवा हमला करने के दो आरोपी अभियुक्त घनश्याम व सूरज लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों अभियुक्तों ने वादिनी पुष्पा पुत्री स्वर्गीय रामगोपाल निवासी मंशारामपुरवा मौजा बन्दरहा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा व उसके परिजनों को जमीनी विवाद के चलते जानलेवा हमला करते हुए घर में घुस कर लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिससे वादिनी के भाई को गम्भीर चोटे आयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर में एफ आई आर पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक अमर सिंह मय टीम।
