कलेक्शन एजेंट से झपटमारी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)

लखनऊ, बृहस्पतिवार को थाना बाज़ारखाला पुलिस व पश्चिम जोन की सर्विलांस टीम के संयुक्त आपरेशन में कलेक्शन एजेंट से बैग और नगदी छीनने वाले दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹9,440 नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (UP32 PZ 7115) बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2025 को कल्याण मंडप के सामने बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने कलेक्शन एजेंट से झपटमारी कर फरार हो गए थे। घटना की जांच में 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद सर्विलांस टीम की मदद से दोनों आरोपितों की पहचान श्रवण कुमार चौरसिया निवासी न्यू आदर्श विहार, थाना पारा व सल्लमान खान (निवासी शाहपुर भमरौली, थाना दुबग्गा) कर गिरफ्तारी की गई है दोनों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी अम्बेडकर पार्क, ऐशबाग तिराहा के पास से की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना बाज़ार खाला के उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, शिवानन्द, कांस्टेबल शिव प्रकाश और सर्विलांस टीम (पश्चिमी ज़ोन) से उपनिरीक्षक आशीष बालियान, अंकित कुमार हेड कांस्टेबल गोविंद, वीर सिंह, मो0 अहमद कांस्टेबल आशीष कुशवाहा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *