दो बुजुर्ग महिलाएं मिली कोरोना संक्रमित
दो बुजुर्ग महिलाएं मिली कोरोना संक्रमित

सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव:- मंगलवार को जिले में दो बुजुर्ग महिलाओं में कोरोना संक्रमण मिला है। संक्रमितों में एक महिला पालम विहार की रहने वाली है जबकि दूसरी महिला सेक्टर-43 की रहने वाली है।
नोडल अधिकारी डॉ जय प्रकाश ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी। एक मौत के बाद आज राहत यह है कि दो संक्रमित ठीक हो गए हैं। अब जिले में कुल पांच सक्रिय केस हैं। जिले में कुल 124 मरीजों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 54 की रेपिड एंटीजन किट से जांच की गई है जबकि 70 लोगों की RT-PCR जांच की गई है। मंगलवार को जिले में 22 लोगों की रिपोर्ट आना पेंडिंग है। सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि अब तक जिले में आए सभी संक्रमितों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। अब तक इनमें ओमिक्रॉन वायरस की तो पुष्टि हुई है, लेकिन एक में भी जेएन-1 वायरस की पुष्टि नहीं हुई हैं। जिले में स्थिति कंट्रोल में है और सभी संक्रमित होम आइसाेलेशन में हैं।
