शांति भंग के आरोप में दो लोगों का हुआ चालान।

जीत नारायण ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ:- पुलिस आयुक्त लखनऊ एस बी शिरडकर के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में पुलिस उपयुक्त (मध्य ) अपर्णा रजत कौशिक एवं अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) मनीषा सिंह के कुशल निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज प्रमोद कुमार पांडे टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह गाड़ी ओवरटेक करने की बात को लेकर एक दूसरे से अटल चौराहे पर विवाद कर रहे थे और पुलिस टीम के पहुंचने पर भी उग्र होकर फौजदारी करते हुए दिखाई दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उसी समय कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जिनके नाम भास्कर मिश्रा पुत्र नारायण मिश्रा निवासी ओमेक्स सिटी थाना बिजनौर उम्र 23 साल एवं दूसरे आरोपी मंगलम मिश्रा पुत्र अमरनाथ मिश्रा निवासी उमराव बहादुर रोड डालीगंज थाना हसनगंज उम्र 26 साल है और भारतीय दंड संहिता की धारा 151 107 /116 सीआरपीसी में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में हजरतगंज थाने के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार प्रभारी चौकी लालबाग और उप निरीक्षक विवेक मिश्रा तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *