मोटरसाईकिल व भैस चोरी करने के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

रोहित जयसवाल
गोंडा:- पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त पपरभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल व भैस चोरी करने मे . अमित विश्वकर्मा उर्फ पंचू, 2. मो0 समीर उर्फ लल्लन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 चोरी की मोटरसाईकिल, 1 पिकअप व भैस चोरी से थाना धानेपुर क्षेत्र के बालक राम पुत्र मेही लाल की 1 भैस को चोरी किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह था जो जनपद गोण्डा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल व भैस चोरी करने का काम किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई ।।मु0अ0सं0-647/23, धारा 379,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उप निरीक्षक प्रतीक पाण्डेय
उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय मय टीम।
