उद्यम रजिस्ट्रेशन सारटिफिकेट पंजीकरण महाभियान चलाया जा रहा है

उद्यम रजिस्ट्रेशन सारटिफिकेट पंजीकरण महाभियान चलाया जा रहा है

जीत नारायण की खास रिपोर्ट

लखनऊ 30 सितम्बर, 2023 (सूचना विभाग) उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र लखनऊ ने अवगत करा कि शासन के निर्देशानुसार एमएसएमई इकाइयों को अधिकाधिक प्रोत्साहन प्रदान करने के क्रम में दिनांक 03 अक्टूबर 2023 से दिनांक 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष यू.आर.सी. (उद्यम रजिस्ट्रेशन सारटिफिकेट) पंजीकरण महाभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में एमएसएमई उद्यमियों द्वारा पंजीकरण कराया जा सके। उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एवं लाभ- उद्यम पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क है, उद्यमी स्वय www.udyamregistration.gov.in पर ऑनलाइन लॉगिन कर स्वयं इकाई का पंजीकरण कर सकते हैं। उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र पंजीकृत इकाई को मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजनानतर्गत रु. 5.00 लाख का निशुल्क दुर्घटना बीमा।
पंजीकृत इकाई को टेंडर में ई.एम.डी., अनुभव, टर्नओवर आदि से छूट, पंजीकृत इकाईको एमएसएमई नीति 2022 एवं अन्य सेक्टोरल नीतियों का लाभ, उद्यमी/इकाई द्वारा आपूर्ति के उपरांत भुगतान लंबित रहने की दशा में फैसिलिटेशन काउंसिल के माध्यम से इकाई को सहयोग किया जाएगा, भारत सरकार की विभागीय खरीद में एमएसएमई इकाइयों का कोटा आरक्षित।
उन्होंने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन कराए जाने हेतु वांछित अभिलेख- उद्यमी/इकाई का आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, उद्यमी/इकाई का पैन कार्ड, उद्यमी/इकाई की बैंक पासबुक, उद्यमी/इकाई का जीएसटी विवरण (यदि उपलब्ध हो तो), उद्यमी/इकाई की ई-मेल आई.डी., ऐसी वह सभी इकाइयां जिन्होंने अब तक उद्योग आधार मेमोरेंडम (यूएएम) प्राप्त कर लिया है, उन्हें तत्काल उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र में परिवर्तित करा लें द्य समस्त बैंकों द्वारा भी अब उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र (यूआरसी) ही मान्य किया जाएगा द्य अतः समस्त उद्यमी/व्यापारियों से अनुरोध है कि वह अपने प्रतिष्ठानों के उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र पंजीयन स्वयं करा सकते हैं अथवा निकटतम सामान्य सुविधा केंद्रों (सी.एस.सी.)/साइबर कैफे आदि में जाकर ऑनलाइन सूचना भरकर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, 08 कैंट रोड कैसरबाग लखनऊ में श्री प्रदीप कुमार सागर, सहायक सांख्यकीय अधिकारी मो.नं. 9068334866 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *