मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताई गई उनकी ताकत, थाना प्रभारी ने दी जानकारी

अनुज श्रोत्रिय

झांसी: थाना कटेरा जनपद झाँसी में थानाध्यक्ष कौशल किशोर मिश्रा व म0का0 स्वाती चौहान द्वारा ग्राम साजेरा पाल खिरक कटेरा देहात मे जाकर मिशन शक्ति के फेस 04 के तहत गांव की महिलाओ व बच्चियों को महिला सुरक्षा सम्बन्धी वोमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181 , पुलिस आपातकालीन सेवा 112 व चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 1098 से अवगत कराया व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे – पण्डित दीन दयाल उपाध्याय स्व रोजगार योजना , नगरीय क्षेत्र मे दुकान निर्माण योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण , मुख्यमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण) , प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना , प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना , जननी सुरक्षा योजना ,परिवार कल्याण सेवायें , जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम , कन्या सुमंगला योजना , वृद्धा आश्रम संचालन , मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना , पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना , दशमोत्तर छोत्रवृत्ति योजना , मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना , अऩुसूचित जाति/सामान्य जाति शादी अनुदान योजना, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़ित सहायता , राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन योजना , राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आदि योजनाओ के सम्बन्ध मे लोगो को जागरुक किया गया। पुलिस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ पुरुष भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *