सहकारी संघ लिमिटेड पर हुआ अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी
झांसी- मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के सहकारी संघ लिमिटेड भण्डरा विकास खंड मऊरानीपुर के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। साथ ही विभिन्न संस्थाओं में भेजे जाने वाला डेलीकेसन भी चुना गया। शुक्रवार को सहकारी संघ लिमिटेड भण्डरा में हुए चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद सीता देवी पत्नी संतोष सिंह सेंगर चुरारा को तथा जगेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सरदार सिंह घाटकोटरा को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसी के साथ ही जिला सहकारी बैंक झांसी के लिए अमर सिंह चुरारा, जगेंद्र प्रताप सिंह घाटकोटरा, हरिओम पटेल भण्डरा, भुजवा घाटकोटरा। जिला सहकारी विकास संघ के लिए सीता देवी चुरारा, भगवत प्रजापति भण्डरा, हरिओम पटेल भण्डरा, जगेंद्र प्रताप सिंह घाटकोटरा। केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के लिए विजय बहादुर पटेल, भण्डरा, कौशलेंद्र बीरा, आंनद सिंह घाटकोटरा। क्रय विक्रय मऊरानीपुर के लिए उदयचंद मैलवारा, बिजय बहादुर पटेल भण्डरा को डेलीगेट बनाकर भेजा गया है। निर्वाचन अधिकारी बृजेन्द्र कुमार खरे, सचिव अतुल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मऊरानीपुर ,चुरारा, भण्डरा तीनों को जोड़कर एक सहकारी संघ लिमिटेड बना हुआ है जिसका आज चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
