उपेंद्र बने बजरंग दल हिंद के जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी का किया गया गठन

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- बजरंग दल हिंद के प्रदेश सचिव दीपक कुमार गिरी के द्वारा संगठन के विस्तार हेतु उपेंद्र चौधरी निवासी रानीपुर जिला झांसी को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही आशा की गई कि आप निस्वार्थ समर्पण और अनुशासन के साथ धर्म के समस्त व्यक्तियों के साथ बजरंग दल हिंद के द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे।

तो वही बजरंग दल हिंद के जिला अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी के द्वारा अपने संगठन में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी महेश कुमार अहिरवार को दी गई। जिला महामंत्री मानवेंद्र आर्य, जिला मंत्री निखिल कश्यप, संगठन महामंत्री संजय अहिरवार बनाए गए। कार्यक्रम के दौरान समस्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे को माला पहना कर खुशी जाहिर की। इस दौरान मुख्य रूप से तेज राम अहिरवार, सोनू अहिरवार, शिवम अहिरवार, राजू अहिरवार, राहुल आर्य, नितेश अहिरवार, अनिकेत अहिरवार, नारायण दास कुशवाहा, प्रशांत अहिरवार, राहुल कुशवाहा, दीपक अहिरवार पार्षद, डॉ नरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *