उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड कर्मचारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

मोहम्मद शरीफ संडीला हरदोई

उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड की संडीला इकाई के कर्मचारियों का ऐतिहासिक मिलन समारोह इफेल क्लब एल्डिको ग्रीन लखनऊ में सुबह 10:00 बजे आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ ए.सी. जैन पूर्व वित्त नियंत्रक द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। समारोह में आए सभी सदस्यों ने एक दूसरे का माल्यार्पण करके स्वागत किया एवं अपना परिचय दिया। विदित हो कि राज्य वस्त्र नि की सभी इकाइयां धीरे-धीरे वर्ष 2000 तक बंद हो गई थी। कार्यक्रम में केक काटा गया एवं अपने अनुभव साझा किए गए। इस बीच अपने दिवंगत साथियों का श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुंवर राजेश बहादुर , शंकर शरण अस्थाना, सुशील सक्सेना, संतोष सक्सेना, सुधीर मेहरोत्रा का सफल योगदान रहा। कार्यक्रम उपरांत सभी को उपहार एवं ग्रुप फोटो प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *