स्टेशन पर चोरी,लूट ज़हर खुरानी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:- पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकार रेलवे अनुभाग गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षक में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोंडा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान में थाना जीआरपी गोंडा की पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को रेलवे स्टेशन मनकापुर के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर जंक्शन बोर्ड के पास से बृजेश कुमार पुत्र कैलाश नाथ निवासी अहिया कमलापुर को गिरफ्तार किया गया है।जिसे वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। अभियुक्त बृजेश कुमार उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि मैं ट्रेन में यात्रा करने वाली यात्रियों से मेलजोल बढ़ाकर खाने-पीने की चीज में नशीली दवा मिलाकर उन्हें खिला पिला देता हूं जब वह बेहोश हो जाते हैं तो उनका सामान गहने ज्वेलरी मोबाइल आदि चुरा लेता हूं जिसे बाद मैं आने जाने वाले अंजान यात्रियों को बेच देता हूं आज मैं चोरी व जहरखुरानी से मिले हुए जेवरात व मोबाइल आदि को आने जाने वाले यात्रियों को बेचने व अन्य चोरी व जहरखुरानी करने के उद्देश्य से मनकापुर रेलवे स्टेशन पर आया था वही पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।गिरफ़्तार करने वाली टीम में अरविंद कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी गोंडा उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह थाना जीआरपी गोंडा हेड कांस्टेबल संजय मद्धेशिया थाना जीआरपी गोंडा,हेड कांस्टेबल विपिन पांडे थाना जीआरपी गोंडा,हेड कांस्टेबल अजय कुमार थाना जीआरपी गोंडा की शामिल रहे।
