ग्राम ढ़करवारा व घाटकोटरा में लगाई गई ग्राम चौपाल।

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (झांसी)

 

झांसी:- मऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचायत ढ़करवारा में खंड विकास अधिकारी गणेश वर्मा की अध्यक्षता में पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा चार समस्याएं रखी गई जिसमें से दो का मौका पर निस्तारण किया गया। तथा दो को संबंधित विभाग को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत द्वारा पुलिया निर्माण, सीसी रोड, नाली, सामुदायिक शौचालय, गौशाला आदि का मौका पर निरीक्षण किया जिसमें कार्य संतोष जनक पाया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा, सचिव इंद्रविजय, तकनीकी सहायक साकेत बिहारी शर्मा, रमेश कुशवाहा, ब्रजेश पाठक, सुमित्रा, प्रीति श्रीवास, आशा बहू, रश्मि, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सोमवती, संतोषी देवी, विक्रम आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत घाटकोटरा में ग्राम चौपाल का आयोजन सहायक विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद पाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अनेक समस्याओं को रखा जिससे अधिकारियों ने समस्या के शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान गुड़िया सिंह परिहार, सचिव धर्म सिंह राजपूत, ब्रजेश पाठक, देवेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह सोलंकी, हरमुख सिंह परिहार, महेंद्र श्रीवास, शैलेंद्र सिंह परिहार, राज सिंह, अरविन्द अहिरवार, ओमकार सोनी, सागर सिंह, बबुआ, दीपक सिंह, खलबल सिंह, राम सिंह, रनमत सिंह, उत्तम सिंह भदौरिया, पुष्पेन्द्र रैकावार, पप्पू सेन, मुकेश सेन, बैजनाथ अहिरवार, प्रमोद श्रीवास, अरविंद बरार, कालका प्रसाद,पन्ना बरार, कमलेश वाल्मीकि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *