अवैध कब्जा हटाने को लेकर ग्राम प्रधान ने किया शिकायत तो मिल रही जान से मारने की धमकी
अवैध कब्जा हटाने को लेकर ग्राम प्रधान ने किया शिकायत तो मिल रही जान से मारने की धमकी
ब्यूरो कार्यालय की खास रिपोर्ट
महाराजगंज पनियरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा राजमंदिर में एक व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन पर तीन-चार जगह अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है जिसको लेकर ग्राम सभा में तनाव का माहौल बना हुआ है आपको बताते चले की ग्राम सभा राजमंदिर के ग्राम प्रधान व ग्राम सभा के लोगों द्वारा कब्जा धारक से बात किया गया कि उक्त सरकारी जमीन को खाली कर दे जिससे ग्राम सभा का विकास कार्य हो सके इस बात से छुद्ध होकर कब्जा धारक ने उक्त लोगों को धमकी देते हुए मना कर दिया
ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि उक्त घटना से भयभीत होकर हम और ग्राम सभा के लोग मिलकर शासन प्रशासन को तहरीर देकर इस मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग किया गया लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा उपरोक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ भूमाफियाओं के प्रति कार्रवाई करते हुए नियम कानून के तहत शिकंजा कसने का कार्य कर रही है लेकिन मजे की बात यह है कि बुलडोजर बाबा के नाम से प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के ही अधिकारी उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया की कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर एप्लीकेशन दर्ज कराई गई
लेकिन अधिकारी घर बैठे ही रिपोर्ट लगा देते हैं मौके का जाच करने कोई नहीं आया सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन ग्राम सभा में जमीन न होने से सरकारी योजनाओं का लाभ हमारे ग्राम सभा के लोग नहीं ले पा रहे हैं उक्त दबंग आदमी के वजह से ग्राम सभा में तनाव का माहौल उत्पन्न हो चुका है कभी भी किसी भी समय कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है अब देखना यह है कि उच्च अधिकारियों द्वारा भू माफियाओं के प्रति क्या कार्रवाई की जाती है
