साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को साईबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा
साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को साईबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा
साईबर अपराधों का मूल्यांकन करके तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के अनुसार निर्धारित बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर विभिन्न माध्यमों से लोगों को किया जाएगा जागरूक।
▪️ हरियाणा पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को साईबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा। साईबर सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य आमजन को साईबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा साईबर अपराधों के प्रकार, उनसे बचाव व रोकथाम/सुरक्षा इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर साईबर अपराधों पर अंकुश लगाना है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा माह अक्टूबर को साईबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाते हुए इस दौरान प्रैक्टिकल डेमो पारस्परिक सत्र तथा साईबर अपराधों की सच्ची घटनाओं/वारदातों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा इस दौरान साईबर सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस द्वारा साईबर अपराधों का मूल्यांकन करके जागरूकता अभियान के दौरान दी जाने वाली जानकारियों/टॉपिक की रूपरेखा/ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है, जिसके अनुसार निर्धारित बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा साईबर सुरक्षा जागरूकता माह अक्टूबर के पहले सप्ताह में साईबर सुरक्षा जागरूकता का परिचय देते हुए आज दिनांक 01 अक्टूबर को साईबर सुरक्षा जागरूकता माह का आगाज किया गया है। इस दौरान पहले सप्ताह में गुरुग्राम पुलिस द्वारा लोगों के साथ निम्नलिखित प्रकार से जानकारी सांझा करते हुए जागरूक किया जाएगा:-
1. प्रारम्भ/आगाज: इसमें साईबर सुरक्षा जागरूकता माह का परिचय देते हुए साईबर सुरक्षा के बारे में अवगत कराया जाएगा।
2. साईबर सुरक्षा का महत्व:इस सत्र में साईबर हमलों और उनके प्रभाव पर आंकड़े प्रस्तुत करते हुए साईबर सुरक्षा का महत्व समझाया जाएगा।
3. साईबर सुरक्षा का इतिहास: इस दौरान साईबर खतरे किस तरह से विकसित हुए के साथ-साथ उन खतरों से सुरक्षा के विकसित हुए इतिहास के बारे में जानकारी दी जाएगी।
4. पासवर्ड दिवस: इस दौरान पासवर्ड के बारे में जानकारी देते हुए मजबूत, अद्वितीय पासवर्ड के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
5. अपने उपकरणों को सुरक्षित करें: इस दौरान स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों को साईबर हमलों से सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
6. साईबर स्वच्छता: इस दौरान ऑनलाईन सुरक्षा के लिए तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
7. प्रश्नोत्तरी दिवस: इस दौरान पहले सप्ताह में जिन विषयों/टॉपिक के संबंध में दी गई जानकारी के नॉलेज टेस्ट के उद्देश्य से एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करके पुरस्कार दिए जाएंगे।
▪️ साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के दूसरे सप्ताह ऑनलाइन ख़तरे से संबंधित विषयों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान होने वाले कार्यक्रम निम्न है:-
8. मैलवेयर को समझना: इस दौरान वायरस, रैनसमवेयर, ट्रोजन आदि का परिचय देते हुए विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
9. फिशिंग जागरूकता: इस दौरान फिशिंग से होने वाले खतरों के बारे में अवगत कराया जाएगा तथा फिशिंग ई-मेल और संदेशों की पहचान करने व उनकी शिकायत करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
10. सुरक्षित ब्राउजिंग आदतें:इस दौरान वीपीएन, सुरक्षित यूआरएल और विज्ञापन-अवरोधक का परिचय देते सुरक्षित ब्राउजिंग के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
11. सोशल इंजीनियरिंग:इस दिन सोशल मीडिया पर प्रतिरूपण, प्रलोभन और अन्य युक्तियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
12. दो-कारक प्रमाणीकरण/टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) दिवस: सभी महत्वपूर्ण खातों के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सेट करके अपने खातों को सुरक्षित करने के प्रति जागरुक कर प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे कि ठगी की संभावनाओं को कम किया जा सकेगा।
13. सार्वजनिक वाई-फाई खतरे:इस दिन सार्वजनिक वाई-फाई प्रयोग करते समय होने वाले खतरे तथा उससे सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जानकारी देखकर जागरूक किया जाएगा।
14. चर्चा पैनल: इस दौरान ऑनलाइन खतरों के बारे में बात करने व जागरूक करने के लिए साईबर सुरक्षा विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।
▪️साईबर सुरक्षा जागरूकता माह के तीसरे सप्ताह में व्यक्तिगत और गृह सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान होने वाले कार्यक्रम निम्नलिखित है:-
15. व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा: इस दौरान प्राइवेसी सेटिंग्स, जीडीपीआर, और डेटा सांझा करने के दौरान रखने वाली सावधानियां के बारे में जानकारी देखकर जागरूक किया जाएगा।
16. स्मार्ट होम सुरक्षा:इस दौरान IoT डिवाइस, स्मार्ट स्पीकर, कैमरा आदि को सुरक्षित करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
17. बाल ऑनलाइन सुरक्षा: इस दौरान माता-पिता को उनके बच्चों को साईबर सुरक्षित करने के लिए सुरक्षित तरीके से ब्राउज करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
18. बैकअप दिवस: इस दौरान नियमित डेटा बैकअप के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
19. सुरक्षित रूप से ऑनलाइन शॉपिंग: इस दौरान ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सुरक्षित व वैध वेबसाइटों की पहचान करने तथा सुरक्षित भुगतान विधियां के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
20. सोशल मीडिया सुरक्षा: इस दिन प्राईवेसी सेटिंग्स तथा सोशल मीडिया पर क्या साझा करें और क्या न करें के बारे में जागरूक किया जाएगा।
21. इंटरैक्टिव कार्यशाला: इस दिन तीसरे सप्ताह के दौरान जागरूक किए गए विषयों पर इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया जाएगा।
▪️साईबर सुरक्षा जागरूकता के चौथे सप्ताह में व्यापार और कार्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान होने वाले कार्यक्रम निम्न प्रकार से आयोजित किए जाएंगे:-
22. कार्यस्थल साईबर सुरक्षा: इस दौरान कार्यस्थल पर साईबर सुरक्षा के महत्व और सुरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
23. BYOD (अपनी खुद की डिवाईस लाओ), ब्रिंग-यूवर-ऑन डिवाइस नीतियां: इस दौरान BYOD के पक्ष, विपक्ष और सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
24. अंदरूनी खतरों को पहचानना: इस दिन अंदरूनी खतरों की पहचान तथा उनके निवारण के उपाय के बारे में जानकारी दी जाएगी।
25. सुरक्षित फाईल सांझाकरण: इस दिन सुरक्षित फाईल सांझाकरण के उपकरण और तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
26. दूरस्थ कार्य सुरक्षा: इस दौरान वीपीएन, एन्क्रिप्टेड संचार, सुरक्षित घरेलू नेटवर्क के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
27. घटना प्रतिक्रिया: इस दिन साईबर हमले के बाद क्या करना चाहिए इसके बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
28. भूमिका-निर्वाह गतिविधि:कार्यालय में साईबर सुरक्षा खतरों और प्रतिक्रियाओं का अनुकरण करें।
▪️साईबर सुरक्षा जागरूकता के अंतिम सप्ताह में साईबर सुरक्षा के भविष्य के विषयों पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:-
29. उभरते खतरे: इस दिन साईबर सुरक्षा में आगामी चुनौतियों का अवलोकन करके उनके बारे के विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
30. साईबर सुरक्षा में ए.आई. की भूमिका: इस दौरान साईबर सुरक्षा में ए.आई. के लाभ और संभावित जोखिम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
31. समापन समारोह: इस दिन साईबर सुरक्षा जागरूकता माह का सारांश, भागीदारी के लिए पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे और निरंतर साईबर सुरक्षा जागरूकता को प्रोत्साहित करने इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
▪️ इस साईबर सुरक्षा जागरूकता माह के बारे में गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से आमजन को जानकारी देकर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान साईबर सुरक्षा जागरूकता अभियान से आमजान को जोड़ने के लिए विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा।
सन्तोष कुमार संवाददाता गुड़गांव
