अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- सकरार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अड़जार में एवं क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ हर रोज एक से बढ़कर एक कार्रवाई सकरार थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा की जा रही।

गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में व पुलिस क्षेत्र अधिकारी टहरौली के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सकरार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित अभियुक्त रिंकी पत्नी रामरस निवासी कबूतर डेरा अड़जार को गिरफ्तार कर 12/23 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं महिला कांस्टेबल गुलशन कुमारी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *