108 एम्बुलेंस में महिला ने दिया बेटी को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य और सुरक्षित

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- शाम 7:30 बजे अंजू पत्नी अमित निवासी बंगरा को प्रसव पीड़ा हुई तब ही आनन फ़ानन में अर्चना चौहान आशा ने 108 एम्बुलेंस पर सूचना दी। सूचना मिलती ही 108 एम्बुलेंस UP32 EG 2057 बंगरा अपने निर्धारित समय से मोके पर पहुँची। ईएमटी देवेन्द्र और पायलट देवेन्द्र ने मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट कराके अस्पताल के लिए रबाना हुए, तो मरीज को रास्ते में अचानक प्रसाद पीड़ा बढने लगी। एंबुलेंस में उपस्थित ईएमटी अपनी समझ से गाड़ी को रस्ते खड़ा करके परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया और जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में भर्ती कराया।
