रेप में असफल होने पर महिला की हत्या

रेप में असफल होने पर महिला की हत्या

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- रेप में असफल होने पर एक व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के रहने वाले जीवन के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

एसीपी प्रियांशु दिवान ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह फलों की रेहड़ी लगाता है। इससे पहले वह मजदूरी करता था। मजदूरी करने के दौरान उसकी पहचान मृतका से हुई थी। आरोपी जीवन मृतका को अरावली में मदिर दिखाने के बहाने ले गया था जहां उसके साथ रेप का प्रयास किया, लेकिन मृतका ने उसका विरोध कर दिया और पुलिस को शिकायत देने की धमकी दी जिसके बाद उसने मृतका के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

आपको बता दें कि 13 जनवरी को भोंडसी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का लहुलुहान शव चंद्रशेखर फार्म की अरावली में पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच की तो पाया कि महिला के मुंह पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई है। मृतका की पहचान नहीं होने के कारण उसका शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। महिला की शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी जीवन के बारे में पता लगा जोकि बादशाहपुर में रहता था और क्षेत्र में ही फल की रेहड़ी लगाता था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *