मिशनशक्ति अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा निरंतर जागरूक

जीत नारायण

लखनऊ:- मिशन शक्ति अभियान पेज 4 के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को पुलिस आयुक्त लखनऊ एस बी शिरडकर के निर्देशन में लखनऊ पुलिस की एंटी रोमियो टीम व महिला महिला बीट आरक्षियों द्वारा अभियान के अंतर्गत महिलाओं ने यह ठाना है कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए बालिकाओं के साथ दीदी महिलाओं के साथ बहन के रूप में गांव कस्बा सार्वजनिक स्थलों बाजार दुर्गा पूजा पंडाल आदि स्थानों पर सुरक्षित माहौल तैयार करेंगे और उनके अधिकारों हेतु शासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090 चाइल्ड लाइन 1098 साइबर अपराधों के बारे में हेल्पलाइन 1930 यूपी 112,181,1076 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों आदि के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पंपलेट प्रदान कर उन्हें जागरूक किया। साथ ही गली मोहल्ला बाजरो सड़कों पर बेवजह घूम रहे लड़कों शोहदों से पूछताछ कर बेवजह इधर-उधर ना घूमने की सख्त हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *