मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

अरविंद आर्य

झाँसी:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देश पर कटेरा थानाध्यक्ष महाराज सिंह, महिला कांस्टेबल स्वाती चौहान, उर्मिला प्रजापति, कांस्टेबल प्रवेश कुमार, हिमांशु सचान ने गांव में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें महिलाओं और लड़कियों को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया गया।
मंगलवार को कटेरा थाना क्षेत्र के तालपुरा गांव में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कटेरा थानाध्यक्ष महाराज सिंह ने महिलाओं को विभिन्न महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में नारी शक्ति प्रबल है। वह किसी भी समस्या का समाधान और सामना करने में सक्षम है। उन्होंने लैंगिक समानता, हिंसा की रोकधाम घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के सम्बंध में सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंसन योजना, उज्वला योजना आदि के साथ- साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे हेल्पलाइन नंबर सीएम हेल्पलाइन 1076,
वूमेन हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं के सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *