हमारा आंगन हमारे बच्चे के तहत आयोजित हुई कार्यशाला।


सुरेंद्र कुमार द्विवेदी संवाददाता (झांसी)
झांसी:- जिले के मऊरानीपुर में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में संचालित स्कूल रीडीनेस कार्यक्रम के नोडल टीचर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की उन्मुखीकरण की कार्यशाला हमारा आंगन हमारे बच्चे बीईओ सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता और प्रशिक्षण गुणवंता नियंत्रण समन्वयक आर के समेले के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें समेकित बाल विकास योजना विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित कार्यक्रम बाल वाटिका अर्थात ईसीसीई पर केंद्रित उक्त कार्यक्रम में आधारभूत संख्या ज्ञान और भाषा ज्ञान विद्या प्रवेश, निपुंन भारत अभियान के विविध पक्षों पर गतिविधियों के साथ प्रस्तुतियां दी गई। सरस्वती वंदना व स्वागत सत्र के पश्चात बेसिक शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के समूहों द्वारा चाइल्ड फ्रेंडली एक्टिविटीज का प्रदर्शन किया गया। मऊरानीपुर विकास खंड के ए आर पी मुकेश त्रिपाठी, जगदीश मौर्या, कमलेश गुप्ता और राज्य संदर्भदाता समूह के एस आर जी पुष्पेंद्र तिवारी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, समन्वयक आर के समेले आदि ने अकादमिक आयामों पर प्रकाश डाला। स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के नोडल शिक्षक संकुल योगेंद्र द्विवेदी द्वारा विकास खंड में संचालित समसामयिक कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए दो नोडल शिक्षक संकुल, दो नोडल टीचर और 10 बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर गुप्ता के द्वारा, व्यवस्था जितेंद्र दुबे और सहयोग हेमंत कुमार, रामकुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र द्विवेदी तथा सुबोध पटेल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विकास खंड के सभी स्कूलों से 1-1 नोडल शिक्षक और प्रत्येक आंगनवाड़ी से एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आई सी डी सी एस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने आभार प्रदर्शन किया।
