अवैध असलहा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

महराजगंज रायबरेली: – कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कस्बे में स्थित एच.पी. पेट्रोल पंप के पास से मुखबिर खास की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने के दौरान उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हल्का दरोगा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम राजू उर्फ मासूक अली पुत्र सादिक अली निवासी करनगांव थाना इन्हौना जनपद अमेठी बताया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
