तुलसी पूजन के साथ मानस मंच पर तीन दिवसीय राम कथा का हुआ शुभारंभ रात्रि में होंगे प्रवचन

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो झांसी

झांसी- मऊरानीपुर तहसील के कस्बा रानीपुर प्राचीन मानस मंच पर रामायण के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की पूजा के बाद तीन दिवसीय मानस सम्मेलन शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। तुलसी मंदिर मानस मंच पर शास्त्री अंशुल श्रोतिय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर विधिवत हवन पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान हरिमोहन बांगर समेत उपस्थित श्रद्धालुओं ने हनुमान जी गोस्वामी तुलसीदास जी एवं रामायण की आरती की। रामचरितमानस प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर के मानस मंच पर 48 वां मानस सम्मेलन 3 दिन चलेगा। इसमें प्रमुख रूप से मिर्जापुर विंध्याचल धाम के श्री श्री 1008 श्री स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज, तुलसी पीठ आश्रम चिरगांव के महंत श्री विश्व भूषण दास जी महाराज, जालौन एट की मानस माधुरी अखिलेश्वरी देवी, सिद्धेश्वर पीठ झरना आश्रम के महंत श्री बालक दास जी महाराज समेत अनेक विद्वान कथा के माध्यम से ज्ञान की गंगा बहाएंगे। यहां ओमप्रकाश गुप्ता भैया जी, प्रेमदास गुप्ता, कन्हैया लाल गोस्वामी, संतोष कटारे, प्रमोद साहू, लक्ष्मी साहू, राजाराम सेन, आदर्श स्वामी, राकेश, संतोष वैद्य, दिलीप श्रोतिय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। अरुण कुमार चौधरी ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *