थाना करनैलगंज में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न।

बृजेश पांडे संवाददाता (गोंडा)
गोंडा:-थाना कर्नलगंज में त्याहरों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे कन्हैया लाल वर्मा ने जुलूस कहां से निकलकर कहां तक जायेगा इसकी पूरी जानकारी दी।उसके बाद थाना इंचार्ज सुधीर सिंह ने बताया कि त्योहारों में सभी शराब की दुकानें बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दी जाएगी उस दिन कोई भी शराब की दुकानें नहीं खुलेगी और कोई भी शराब ठेकेदार इकट्ठा थोक में शराब नहीं बेचेगा अगर ऐसा पाया जाता है तो उनके ऊपर शक्त कार्यवाही की जाएगी। सीओ ने बताया की अगर होली में कोई शराबी शराब पीकर गाड़ी लेकर सड़क तक मिला तो उनकी बाइक जब्त करते हुए जुरवाने की कार्यवाही की जाएगी ऐसे अवसर से बचने का पूरा प्रयास करें जिससे आपके विरुद्ध पुलिस को कार्रवाई न करना पड़े, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने मौजूद लोगों से होली त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल,पूर्व न०पा०अध्यक्ष शमीम अहमद उर्फ़ अच्छन, अशोक सिंह,प्रधान प्रयागदत्त गुप्ता डॉ.उमेश मिश्र,कन्हैया लाल वर्मा एसएसआई कुबेर तिवारी,अजय सिंह व अरुण कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल व क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
