शामली मंडी के गेहूं क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण, खरीद व्यवस्था दुरुस्त

शामली मंडी के गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं

शामली। सहारनपुर सम्भाग के सम्भागीय खाद्य नियंत्रक श्री सूरज पटेल ने मंगलवार को शामली मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी में संचालित खाद्य विभाग, भा.खा.नि. (भारतीय खाद्य निगम) एवं पीसीएफ के केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय जिला खाद्य विपणन अधिकारी शामली सहित तीनों केंद्रों के प्रभारी—श्री सन्नी मलिक (खाद्य विभाग), श्री विवेक कुमार (भा.खा.नि.) और श्री विनीत चौहान (पीसीएफ) मौके पर उपस्थित मिले। सभी केंद्रों पर आवश्यक बैनर, पर्याप्त बोरे और जरूरी उपकरण उपलब्ध पाए गए।

खाद्य विभाग के केंद्र प्रभारी सन्नी मलिक ने बताया कि मंगलवार को 7 किसानों से 242 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। अब तक कुल 105 किसानों से 3476.50 कुंतल खरीद हो चुकी है, जिसमें से 2700 कुंतल गेहूं भारतीय खाद्य निगम को भेजा जा चुका है।

वहीं भा.खा.नि. केंद्र के प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दी कि 80 किसानों से 3136.50 कुंतल खरीद की गई है, जिसके सापेक्ष 2583 कुंतल गेहूं का सम्प्रदान किया जा चुका है।

पीसीएफ केंद्र के प्रभारी विनीत चौहान के अनुसार, उनके केंद्र पर अब तक 79 किसानों से 4438 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है, जिसमें से 4041.50 कुंतल गेहूं भारतीय खाद्य निगम को भेजा जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान सम्भागीय खाद्य नियंत्रक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से लगातार संपर्क बनाकर गेहूं खरीद में तेजी लाई जाए। साथ ही खरीदे गए गेहूं का तत्काल भा.खा.नि. को सम्प्रदान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने असामयिक वर्षा से गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने और क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

✍️अजीत कुमार श्रीवास्तव

मंडल प्रभारी सहारनपुर/ मेरठ मंडल

📞9456889665

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *