धूम धाम से निकाली गयी व्यसन मुक्त शांति सदभावना शोभायात्रा

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो झांसी

झांसी-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा कटेरा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर थीम के अन्तर्गत निकाली गई दिव्य मूल्य जागरूकता शोभा यात्राl बहारी मौसम के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी बहनों एवं थाना प्रभारी, समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा शिव भोले भंडारी का महापूजन कर ब्रह्माकुमारी आश्रम से हुई। शिव रथ पर सजे सजाए गौरी शंकर, राधे कृष्णा, राम – लक्ष्मण सीता, पवनसुत हनुमान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, तिरंगा ध्वज फहराती भारत माता, शिव ध्वज फहराया कतारबद्ध चलती माताएं, व्यसन मुक्ति एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए यह शोभायात्रा सम्पूर्ण कटेरा नगर में शिव संदेश पर्चे, ज्ञानामृत बांटते हुए निकाली गई। जगह जगह पर फल ,फूल , मालाओं के साथ शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत सम्मान। यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बरुआ सागर केंद्र प्रभारी बी के उमा दीदी ने कहा परमात्मा 87 वर्षों से इस विश्व का भविष्य संवारने, नर्क को स्वर्ग बना रहे हैं। सृष्टि के इस संधिकाल में जन जन तक ईश्वरीय संदेश पहुंचाने का कार्य ये बहने कर रही हैं। अभी नहीं तो कभी नहीं। कटेरा केंद्र प्रभारी बी के रचना दीदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर रैली का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में बी के रचना बहिन, निवाड़ी, बी के पूजा बहिन ,बी के कल्याणी, बी के वरदानी, बी के आरती, रामगोपाल बाबूजी, किशनलाल रजक,विजय भाई, बालचंद कुशवाह,पंकज साहू,भूपेंद्र भाई,दिनेस साहू, सुरेश भाई,छोटू भाई, राधे भाई, अशोक प्रजापति, कल्याण पटेल,सुमन, पुष्पा, मीरा, गीता, रामकली, सखी, जमुना, रत्ना, शशि, अंजू, नीता, कुसुमलता,रानी बहिन, राजकुमारी बहिन,गुलाब माताजी, चिरोउजि माताजी, अर्चना बहिन,पार्वती माताजी, अनिल,मुन्नी माताजी, रामदेवी, सुहानी,लक्की, राज,सलोउनि,मुस्कान, कुमकुम, दिव्या, निहाल,रजित, नेहा, कंचन, पिंकी, ऋषिका, संस्कार, मनीष, अंजलि, ,रमा माताजी, रूबी बहिन, सीलु बहिन सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे भाई बहने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *