नाली बंद कराने को लेकर आपस में भिड़े 2 पक्ष जमकर हुई मारपीट, चले लाठी डंडे।
अली अकबर खान ( संवाददाता गोंडा )
गोंडा:- ग्राम भौरीगंज में कमाल पुत्र नसीब ने आरोप लगाया है,कि विपक्षीगण हसीम, सादिक, नसीम, आरिफ ने 19 मार्च शाम को करीब 7:30 बजे प्रार्थी के भाई लुकमान पुत्र नसीब को जबरन घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे वह लाठी डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया लुकमान मौके पर बेहोश हो गए बेहोशी की हालत में अस्पताल परसपुर में भर्ती कराया गया पुलिस प्रशासन ने मामले में कार्यवाही करते हुए विभिन्न धाराओं में एफ आई आर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की पूरा मामला ग्राम भौरीगंज थाना परसपुर के अंतर्गत का है।
