संदिग्ध वाहनों की हुई चेकिंग, पुलिस ने कई वाहन चालकों के काटे चालान, रास्ता बदलते हुए नजर आए कई वाहन चालक

अनुज श्रोत्रिय

झांसी :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में थाना कटेरा में प्रभारी निरीक्षक कौशल किशोर मिश्रा के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 6 वाहनों के ई-चालान भी काटे। पुलिस के द्वारा 12500 का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। इसके साथ ही वाहन चालकों से प्रभारी निरीक्षक कौशल किशोर मिश्रा के द्वारा यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर और गाड़ी के कागजात लेकर वाहन चलाने की बात भी कही गई। चेकिंग के दौरान थाना कटेरा का पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। आपको बता दें कि वाहन चेकिंग से कहीं ना कहीं रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों में हड़कंप मच गया। तो वहीं कई वाहन चालक अपना रास्ता बदलते हुए भी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *