रक्सा थाना पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए 3 अभियुक्त, पुलिस ने आत्मरक्षा चलाई गोली

अनुज श्रोत्रिय

झांसी जिले के अंतर्गत आने वाले थाना रक्सा क्षेत्रान्तर्गत थाना रक्सा व स्वॉट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान डोंगरी पहाड़िया के पास तीन अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर कर दिए। जिससे आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायर किए गए जिसमें तीन अभियक्त गोली लगने से घायल हो गए है।

घायल सभी अभियुक्तों द्वारा थाना प्रेमगनर क्षेत्र में दिनाक 08.04.2023 की रात्रि 9:00 बजे राम मिलन पटेल पुत्र स्व0 रामशरण पटेल नि0 शकर जी के मंदिर के पास नैनागढ़ थाना प्रेमनगर जनपद झांसी से बंदूक लूट ली थी। जिसके सम्बन्ध में थाना प्रेमगनर में धारा 394 के तहत मामला पंजीकृत है। तीनों शातिर किस्म के अपराधी है। सभी घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल रवाना किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों के नाम विशाल यादव पुत्र विनोद यादव नि0 बल्लमपुर थाना प्रेमनगर जनपद झांसी, टिंकू उर्फ कृपाल राजावत पुत्र सुदर्शन राजावत निवासी सोमवार की हाट थाना गुरसराय झांसी। अभिषेक यादव पुत्र राममिलन नि0अठौंदना खोडन थाना रक्सा जनपद झांसी।

पकड़े गए अभियुक्तों से लूटी गई प्रेमनगर थाना छेत्र से लाइसेंसी बंदूक व 2 नाजायज तमंचे ब़ कारतूस ब खोखा कारतूस बरामद हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *