News

बेलगाम डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने में विफल साबित होता परिवहन विभाग।

धीरज बक्सी

•यातायात पुलिसकर्मियों की मिली भगत से धड़ल्ले से बेख़ौफ़ हाईवे मार्ग पर संचालित हो रहे डग्गामार वाहन।

लखनऊ:- राजधानी लखनऊ की सड़कों पर बेख़ौफ़ डग्गामार वाहन सवारियों को ढोने का कार्य कर रहे है जिन्हे यातायात पुलिसकर्मियों का संरक्षण प्राप्त है और परिवहन विभाग बेपरवाह बना हुआ है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है तब जा कर परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल सक्रीय होते है। और कुछ दिनों का खानापूर्ति अभियान चला चुप्पी साध लेते है। आलम यह है कि ये डग्गामार वाहन पूरी तरह अनफिट होने के बावजूद अत्यधिक कमाई के लालच में ओवरलोड सवारियां बैठा मार्गो से फर्राटा भरते हुए एक जनपद से दूसरे जनपद का दिन भर चक्कर लगाती रहती है। ताजा मामला सुल्तानपुर रोड शहीद पथ अण्डरपास एमामाऊ का है जहाँ दिन भर में दर्जनों डग्गामार चार पहिया वाहन चालकों द्वारा हैदरगढ़ अमेठी सुल्तानपुर आजमगढ़ गाजीपुर की सवारियां भरते देखा जा सकता है। जबकि अंडरपास के नीचे ही यातायात पुलिस कर्मियों के पिकेट बूथ है इसके बावजूद भी यह चालक निर्भीक रूप से अपने वाहनों में सवारियां बैठाते एवं उतारते रहते है। लेकिन यातायात और स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन वाहनों से यातायात और स्थानीय पुलिस को माहवारी अवैध वसूली दी जाती है वहीँ परिवहन विभाग के लाचार रवैये के कारण ऐसे डग्गामार वाहन अनफिट होने के बावजूद सड़को पर ओवरलोड सवारियां लेकर ढोते हुए आये दिन देखे जा सकते है। जब कोई बड़ा हादसा घटित होता है तब यह विभाग सक्रीय हो कर ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *