आठ दिसम्बर से अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का होगा आयोजन।
प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- बीते शनिवार को उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र लखनऊ ने बताया कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश कानपुर के दिशा निर्देशानुसार 8 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022 के मध्य कैंट रोड़, कैसरबाग, लखनऊ स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र लखनऊ के कैम्पस में अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह में जनपद लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हस्तशिल्पिओं को राज्य सरकार भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने एवं विशेषज्ञ डिजाइनरों के माध्यम से शिल्प क्षेत्र में डिजाइनओं की महत्ता के संदर्भ में जानकारी प्रदान करने व विभिन्न ट्रेडों के हस्तशिल्पियों द्वारा प्रदर्शनी हेतु तैयार किए गए उत्कृष्ट शिल्पों में से उत्कृष्ट हस्तशिल्पियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र लखनऊ ने बताया कि अधिकाधिक संख्या में अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह दिवस में विभिन्न क्षेत्र के हस्तशिल्प प्रतिभाग कर उत्कृष्ट शिल्प उत्पादों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह कार्यक्रम का विभिन्न तिथियों पर होगा। 8 दिसम्बर को हस्तशिल्प सत्ता तथा प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा योजनाओं पर गोष्ठी, 9 दिसम्बर को चिकनकारी/चटापटी, 10 दिसम्बर को बोन कार्विंग/डॉल मेकिंग, 12 दिसम्बर को ब्लॉक प्रिंटिंग/बाॅटिक प्रिंटिंग, 13 दिसम्बर को टेराकोटा/टाई एंड डाई, 14 दिसम्बर को जरी जरदोजी/आर्टिफिशियल ज्वैलरी, 15 दिसम्बर को हस्ताक्षर प्रतियोगिता प्रमाण पत्र का वितरण समापन कार्यक्रम होगें।
