13 से 15 फरवरी 2023 तक होने वाले जी-20 के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक

जीत नारायण (ब्यूरो चीफ)
लखनऊ:- 15 दिसम्बर 2022 प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात की अध्यक्षता में 13 से 15 फरवरी 2023 तक प्रस्तावित जी-20 की बैठक/सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक नगरीय निकाय कार्यालय के सभाकक्ष में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि भारत वर्ष को जी-20 देशों की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसकी बैठक/सम्मेलन उत्तर प्रदेश के चार शहरों वाराणसी, आगरा, लखनऊ एवं ग्रेटर नोएडा में 13 से 15 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाना है। जिसके सफल संचालन हेतु सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर तैयारियों की माइक्रोप्लानिंग बनाकर समय सौन्दर्यीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये कि नगर की पहचान बनाने के लिये नगर के इतिहासिक स्थलों के पहचान को प्रर्दशित करते हुए स्थान-स्थान पर स्वागत द्वार बनाये जाये तथा सड़कों की मरम्मत साफ-सफाई व सड़क के किनारें लोगों को बैठने हेतु सीटों की व्यवस्था व प्रमुख स्थानों पर वॉलपेटिंग आदि कराये जाने के निर्देश दिये। लखनऊ विकास प्राधिकरण को नगर के मुख्य मार्गों पर लाइटिंग व्यवस्था की सजावट के साथ ही बैठक/सम्मेलन स्थलों पर गमलें, सजावट के निर्देश दिये। वही पर्यटन विभाग को भी निर्देश दिये कि बैठक/सम्मेलन में आमंत्रित आगन्तुकों हेतु ठहरने की व्यवस्था व पर्यटन स्थलों के भ्रमण कराने के स्थलों की मरम्मत कराने के लिये पी0डब्लू0डी0, लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से करा लें।
बैठक में सचिव नगर विकास विभाग रंजन कुमार, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण डा0 इन्द्र मणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, निदेशक (तकनीकि), दूर संचार विभाग, अपर नगर आयुक्त सहित पर्यटन, पी0डब्लू0डी0, मन्डलीय जिला सूचना, बी0एस0ए0 सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
